मध्य प्रदेश : रीवा और सिंगरौली में दूरदर्शन रिले केंद्र होंगे बंद

मध्य प्रदेश : रीवा और सिंगरौली में दूरदर्शन रिले केंद्र होंगे बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-16 14:06 GMT
मध्य प्रदेश : रीवा और सिंगरौली में दूरदर्शन रिले केंद्र होंगे बंद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रीवा और सिंगरौली में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र आगामी 18 नवम्बर से बंद हो जायेंगे और उनमें पदस्थ स्टाफ को अन्य केंद्रों में भेज दिया जायेगा। इससे इन दोनों स्थानों पर लोग अपने टीवी पर सीधे दूरदर्शन का प्रसारण नहीं देख सकेंगे।

दूरदर्शन के मप्र प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर आशीष पोतनीस ने बताया कि मप्र में 50 रिले केंद्र स्थापित किये गये थे। इनमें से नौ पहले बंद किये जा चुके हैं तथा अब 18 नवम्बर से 11 और रिले केंद्र बंद किये जता रहे हैं जिनमें रीवा एवं सिंगरौली के भी रिले केंद्र भी शामिल हैं। आगे शेष तीस रिले केंद्र भी बंद किये जायेंगे। ऐसा नई तकनीक आ जाने के कारण किया जा रहा है।

अब डीटीएच सेवा आ गई है जिसमें दरदर्शन का प्रसारण नि:शुल्क है। इसके अलावा डिजिटल ट्रांसमीटर की भी तकनीक आ गई है। इसमें डोंगल लगाकर दूरदर्शन का प्रसारण देखा जा सकता है। भोपाल एवं इंदौर में इसकी शुरुआत कर दी गई है। रीवा एवं सिंगरौली रिले केंद्रों को बंद करने के बाद यहां भी डिजिटल ट्रांसमीटर की तकनीक लाई जायेगी। परन्तु इसमें अभी समय है।

Similar News