नागपुर से इंदौर के लिए 1 सितंबर से उड़ान

नागपुर से इंदौर के लिए 1 सितंबर से उड़ान

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-24 04:23 GMT
नागपुर से इंदौर के लिए 1 सितंबर से उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से मध्यप्रदेश के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर के लिए फिर उड़ान आरंभ होने वाली है। यह विमान सेवा एक सितंबर से आरंभ होगी। लॉकडाउन के कारण इस उड़ान को बंद कर दिया गया था। अब निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह उड़ान इंदौर के लिए प्रतिदिन होगी। ऐसा है शेड्यूल : जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान क्रमांक 7289 इंदौर से सुबह 11.35 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12.40 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचेगा। वहीं, इंडिगो का विमान क्रमांक 7298 नागपुर से दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 2.10 बजे इंदौर विमानतल पर पहुुंचेगा।

 मुंबई और पुणे के विमान रद्द - रविवार को नागपुर से मुंबई और पुणे आने-जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया। कारण फिर स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन मुंबई का यह विमान लगातार रद्द हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय िवमातनल के लिए उड़ान भरने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2601 और नागपुर से मुंबई जाने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2607 रविवार को रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार, पुणे से नागपुर आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 6216 और नागपुर से पुणे जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 6217 भी रद्द कर िदया गया।

Tags:    

Similar News