Coronavirus: भोपाल में मिली कोरोनावायरस की पॉजिटिव मरीज, 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगी राजधानी

Coronavirus: भोपाल में मिली कोरोनावायरस की पॉजिटिव मरीज, 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगी राजधानी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-22 09:20 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोनावायरस की पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 31 मार्च तक के लॉकडाउन के निर्देश जारी किए गए हैं। यानी अगले 9 दिन तक भोपाल की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के 8 जिलों को पहले ही लॉकडाउन किए जाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इन जिलों में जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल है। बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में 4 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

सुबह 10.15 बजे फ्लाइट ने किया था लैंड
भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर सुबह 10.15 बजे एयरइंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से आई युवति को फ्लू को लक्षण के बाद जेपी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग में युवती का बॉडी टेंपरेचर अधिक पाया गया था। साथ ही उसे खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। इस फ्लाइट में कुल 18 यात्री सवार थे। फ्लाइट में युवती के पास जो यात्री थे उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है। एयरइंडिया की जिस फ्लाइट में युवति भोपाल पहुंची थी उस फ्लाइट को सैनेटाइज करने के बाद पुणे रवाना किया गया। इसके चलते ये फ्लाइट करीब 45 मिनट देरी से रवाना हुईं।

अब तक भारत में 6 लोगों की मौत
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। आज (रविवार) पहली बार कोरोना वायरस से पीड़ित दो मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 63 साल के कोरोना पॉजीटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं पटना में कोरोना से पीड़ित 38 साल के सेफ अली की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 6 लोगों की जान गई है। गौर करने वाली बात यह है कि ये सभी डायबि​टीज के पेशेंट थे। 

भारत में रविवार दोपहर 12 बजे तक कुल 348 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 28 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 314 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News