राजनीति: पाकिस्तान के लिए आतंकवादी उसकी राष्ट्रीय संपत्ति और आतंकवादियों का उत्पादन राष्ट्रीय उद्योग मुख्तार अब्बास नकवी

पाकिस्तान के लिए आतंकवादी उसकी राष्ट्रीय संपत्ति और आतंकवादियों का उत्पादन राष्ट्रीय उद्योग  मुख्तार अब्बास नकवी
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को 'राष्ट्रीय संपत्ति' का दर्जा प्राप्त है।

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को 'राष्ट्रीय संपत्ति' का दर्जा प्राप्त है।

नकवी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए आतंकवादी उसकी राष्ट्रीय सम्पत्ति हैं और आतंकवादियों का उत्पादन उसका राष्ट्रीय उद्योग बन गया है। ऐसे में आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई विश्व शांति और मानवता के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया। नकवी ने कहा कि जिन आतंकवादियों को पाकिस्तान ने पाला-पोसा, वे आज मानवता के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं और उनके संरक्षक भी उतने ही जिम्मेदार हैं।

नकवी ने इस्लाम का नाम लेकर मानवता पर हमला करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। नकवी ने कहा, "जो लोग इस्लाम को ढाल बनाकर इंसानियत को लहूलुहान करते हैं, वे न केवल इंसानियत के, बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह की नरमी बरतना स्वीकार्य नहीं है। मैं वैश्विक समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की अपील करता हूं।"

नकवी ने मानवीय त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा, "जिन जालिमों ने हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ा, जिन्होंने निर्दोष लोगों की जिंदगियां छीनीं, उनकी सल्तनत अब जड़ से उखड़ रही है। आज पूरा विश्व एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा है। आर्थिक कंगाली के बावजूद यदि कोई देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, तो यह उसकी मंशा को स्पष्ट करता है। भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और वैश्विक समुदाय भी इस लड़ाई में भारत के साथ है। यह याचना का समय नहीं है, यह संग्राम का समय है। आतंकवाद और उसके आकाओं के खिलाफ महा भीषण जंग छेड़नी होगी। आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक इसकी जड़ें पूरी तरह से खत्म न हो जाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2025 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story