महाराष्ट्र : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक

महाराष्ट्र : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-18 18:03 GMT
महाराष्ट्र : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस विधायक अपना एक महीने का वेतन देंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने दी है। विखेपाटील ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के सभी पार्टी विधायकों ने अपना एक माह का वेतन देने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें : केरल में बाढ़ से अब तक 357 मौतें, केन्द्र समेत अन्य राज्यों ने जारी की सहायता राशि


सभी विधायक अपना एक माह का वेतन पार्टी के पास जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा भीषण है। इस लिए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद विखेपाटील ने यह जानकारी दी।

रेलवे ने पुणे से भेजी पानी वाली ट्रेन
केरल में आई भारी बाढ़ से वहां साफ पानी की किल्लत पैदा हो गई है। रेलवे ने महाराष्ट्र से 14.5 लाख लीटर पानी केरल भेजा है। इस संदर्भ में पुणे रेल मंडल प्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने बताया कि केरल की गंभीर समस्या को देखते हुए पुणे रेल मंडल ने तुरंत ही विशेष इंतजाम किए। पुणे स्थित कोचिंग साइडिंग में 14 टैंक वैगन पानी से भरे गए तथा रतलाम से 15 टैंक वैगन पानी पुणे लाया गया।

अब तक कुल 14.5 लाख लीटर पानी केरल पहुंचाया गया
इस प्रकार कुल 29 टैंक वैगनों से लदी पानी की विशेष ट्रेन शनिवार की शाम को पुणे से केरल के कयनकुलम जंक्शन के लिए रवाना कर दी गई। यह विशेष ट्रेन दौंड, वाडी, रेनुगुंटा होते हुए कयनकुलम पहुंचेगी। केरल सरकार इस पानी को बाढ़ प्रभावितों में वितरित करेगी। बता दें कि प्रत्येक टैंक में 50 हजार लीटर पानी भरा गया है। इस प्रकार कुल 14.5 लाख लीटर पानी केरल पहुंचाया गया है।

Tags:    

Similar News