महाराष्ट्र ने टीकाकरण का बनाया नया रिकार्ड,3 करोड़ 70 लाख लोगों ने लगाया वैक्सीन

महाराष्ट्र ने टीकाकरण का बनाया नया रिकार्ड,3 करोड़ 70 लाख लोगों ने लगाया वैक्सीन

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-03 14:35 GMT
महाराष्ट्र ने टीकाकरण का बनाया नया रिकार्ड,3 करोड़ 70 लाख लोगों ने लगाया वैक्सीन

 डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोरोनारोधी टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र आए दिन नए रिकार्ड बना रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा प्रदीप व्यास ने बताया कि  आज एक बार फिर हमने कोविड टीकाकरण में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है।शनिवार की शाम 7 बजे तक राज्य में7 लाख 85 हजार 311 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई है। यह राज्य के लिए अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

 उन्होंने बताया कि कई केंद्रों पर टीकाकरण अभी भी जारी है और हम आज 8 लाख का आंकड़ा पार कर सकते हैं। इसके पहले26 जून 2021 को सर्वाधिक (7,38,704)टीकाकरण का रिकार्ड बना था।शनिवार की शाम तक महाराष्ट्र में 3 करोड़ 70 लाख 58 हजार 198 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र देश ममें पहले क्रमांक पर है। पिछले दिनों महीनों से टीकाकरण में महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है। 
 

Tags:    

Similar News