महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के साथ 107 किमी/घंटे की गति से चलीं हवाएं, दो लोकल ट्रेनें फंसे 55 लोगों को बचाया 

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के साथ 107 किमी/घंटे की गति से चलीं हवाएं, दो लोकल ट्रेनें फंसे 55 लोगों को बचाया 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-05 20:47 GMT
महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के साथ 107 किमी/घंटे की गति से चलीं हवाएं, दो लोकल ट्रेनें फंसे 55 लोगों को बचाया 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे और पालघर में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसकी वजह से रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं बाधित हो गईं। पालघर में सुबह भारी बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। सायन और कुर्ला इलाकों में पटरियों पर जलभराव हो गया है और ट्रेनें देरी से चलीं। हालात ऐसे हो गए कि दो स्टेशनोंं के बीच दो ट्रेनें फंस गईं। यात्रियों को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया। मुंबई के चेंबूर, कुर्ला, किंग सर्कल, अंधेरी ईस्ट, सांताक्रुज जैसे तमाम इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। बुधवार को भारी बारिश के साथ 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। 

देर रात एनडीआरएफ की टीम ने मस्जिद से भायखला स्टेशन के बीच फंसे 55 लोगों को रेस्क्यू किया। दरअसल, ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेनें यहीं फंस गई थी। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट यानी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच, पीएम मोदी ने सीएम उद्धव को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

मुंबई समेत कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई के अलावा पुणे, पालघर, ठाणे, मुंबई और कोंकण के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान (मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक) आईएमडी कोलाबा और सांताक्रुज ने क्रमशः 53.2 मिमी और 84.2 मिमी बारिश दर्ज की है।

जेजे अस्पताल में भी पानी घुसा 
लगातार बारिश से स्थिति ऐसी बिगड़ी कि जेजे अस्पताल में भी पानी घुस गया। 

ट्रेनों की आवाजाही पर असर  
पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि दो घंटों में 266 मिमी. बारिश के कारण सुबह पांच बजकर 40 मिनट से सात बजकर 10 मिनट तक पालघर में ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही और इसके चलते कुछ ही ट्रेनें चलाई गईं। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कसारा (ठाणे), खोपोली (रायगढ़), पनवेल (नवी मुंबई) और गोरेगांव तक उनकी उपनगरीय सेवाएं भारी बारिश के बावजूद चलीं। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे दोनों आवश्यक तथा आपात सेवाओं में काम कर रहे लोगों के लिए हर रोज करीब 350 विशेष ट्रेनें चला रहे हैं।

उधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने बताया कि पालघर के डहाणू में स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे तक 12 घंटों में 364 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की। विभाग ने दिन में और तेज बारिश का अनुमान जताया है। 

आदित्य ठाकरे ने भी लोगों से घरों में रहने को कहा
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए ट्विटर पर लिखा, "हमने सभी को घर में रहने के लिए आग्रह करते हैं, पुलिस और शहरी / ग्रामीण स्थानीय निकाय के कर्मचारी सड़कों पर हैं और तूफानी बारिश से जूझ रहे हैं। कृपया घर पर रहें।" बारिश के कारण मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

मुंबई में बारिश के लोग हुए परेशान

 

Tags:    

Similar News