महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई हाईवे पर बस पलटी, कई घायल

महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई हाईवे पर बस पलटी, कई घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-04 05:07 GMT
महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई हाईवे पर बस पलटी, कई घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के भोर घाट के पास पुणे-मुंबई हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत और कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिस कारण हादसा हुआ। दुर्घटना सोमवार सुबह 5 बजे हुई। 


रिपोर्ट के अनुसार बस 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट सुबह पांच बजे हुआ जब ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया। जिसके बाद बस गड्ढे में गिर गई। 

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बचाव दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षत मिलिंद मोहिते ने कहा कि पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यह पता लगाया जा रहा कि बस के अंदर और लोग तो नहीं फंसे हैं। 

 

Tags:    

Similar News