जिला विधिक सेवा द्वारा नयी पहल शाला त्यागी बच्चों को मिल सकेगा पुनः शिक्षा का अधिकार!

जिला विधिक सेवा द्वारा नयी पहल शाला त्यागी बच्चों को मिल सकेगा पुनः शिक्षा का अधिकार!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-04-02 10:52 GMT
जिला विधिक सेवा द्वारा नयी पहल शाला त्यागी बच्चों को मिल सकेगा पुनः शिक्षा का अधिकार!

डिजिटल डेस्क | शहडोल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जानकारी दी है कि, ‘‘राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री आर.के. सिंह के निर्देशन में शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा का अधिकार प्राप्त करने हेतु जिला शहडोल के निर्देशित ग्रामों में सर्वेक्षण किया जायेगा। जिसका शुभारंभ आज जिला न्यायाधीश श्री आर.के सिंह के द्वारा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि शाला त्यागी बच्चों की शिक्षा को पुनः शिक्षा का अधिकार प्राप्त करवाने हेतु जमीनी स्तर पर निर्देशित ग्रामों में सर्वे कर जानकारी एकत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें समस्त पी.एल.व्ही द्वारा डोर टू डोर व प्रत्येक गांव के शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुये उन्हे पुनः शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

Tags:    

Similar News