ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - महिला की मौत, 15 घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - महिला की मौत, 15 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-05 07:59 GMT
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - महिला की मौत, 15 घायल

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना अंतर्गत मां शारदा देवी मैहर दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली पलट गई। सड़क दुर्घटना में गीता कुशवाहा पत्नी बिहारीलाल कुशवाहा निवासी मनकीसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। खबर है कि लोग घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा ले गए। सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस धारा 279, 337 और 304 (ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है।
ये है घटनाक्रम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मनकीसर गांव में कुशवाहा परिवार में कोई कार्यक्रम था। जिसके तहत कमलेश कुशवाहा पिता शिवबालक कुशवाहा 27 वर्ष निवासी मनकीसर के ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 19 एपी 1838 पर सवार होकर घर और रिश्तेदार के तकरीबन 25 से 30 लोग मैहर जा रहे थे। सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे जैसे ही ट्रैक्टर सगौनी और हिनौता के बीचोंबीच पहुंचा, सामने से आ रही कुछ महिलाओं को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने तेज गति में ही ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारा, तभी ट्रॉली का पहिया गड्ढे में घुसा और अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चीख पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना में गीता कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से रामनगर अस्पताल भेजा गया।
ये पहुंचे अस्पताल
सड़क दुर्घटना में घायल जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें शकुंतला कुशवाहा, राजकुमारी कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, राज कुशवाहा, अनमोल कुशवाहा, रीनू कुशवाहा, गीता कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, ऊषा कुशवाहा, आशू कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, विंध्या कुशवाहा, राजरूप कुशवाहा, सुमित कुशवाहा के साथ पुष्पा कुशवाहा के नाम शामिल हैं।

 

Similar News