ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत  

ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत  

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-06 14:17 GMT
ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक पुलिस कर्मी के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सड़क हादसे में उसकी दर्दनाक मौत की खबर मिला।  शांति नगर थानांतर्गत देर रात भीषण सड़क हादसे में पुलिस सिपाही की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने पुलिस सिपाही को टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

देर रात ड्यूटी कर लौट रहा था

जानकारी के अनुसार विनोबा भावे नगर निवासी पुलिस सिपाही विशाल वसंता मानकर (32) लकड़गंज थाने में तैनात था। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दो बजे ड्यूटी खत्म कर दोपहिया वाहन (एमएच 31 सीवाई 4044) से घर जा रहा था। इस बीच जूना कामठी रोड पर रतन टाॅवर के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विशाल की जगह पर ही मौत हो गई। मेयो अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि की।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

सिर पर गंभीर चोट लगने से अत्याधिक मात्रा में रक्तस्त्राव हुआ,जिससे उसकी मौत हो गई है। रात का वक्त होने से बहुत देर तक विशाल बेहोशी की हालत मे घटनास्थल पर पड़ा रहा। इस बीच किसी राहगीर का ध्यान जाने से उसने नियंत्रण कक्ष को फोन कर इसकी जानकारी दी। हादसे का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी, शांति नगर और लकड़गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि एक-डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी की शादी हुई थी। विशाल की मां और भाई मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया, उसकी तलाश में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शहर में चल रहे अंधाधुंध वाहनों से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक दिन पहले ही रामझूला पर एक पोते और दादा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Tags:    

Similar News