हरियाणा : निर्दलीय MLA रणजीत सिंह ने दिया BJP को समर्थन

हरियाणा : निर्दलीय MLA रणजीत सिंह ने दिया BJP को समर्थन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-25 03:56 GMT
हरियाणा : निर्दलीय MLA रणजीत सिंह ने दिया BJP को समर्थन

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में नेताओं की चंडीगढ़ से दिल्ली तक जोर आजमाइश शुरू हो गई है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सीएम मनोहरलाल ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलने का समय मांगा है। इस बीच रानियां सीट से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। रणजीत दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मिले। उन्होंने हरियाणा बीजेपी के प्रभारी डॉ.अनिल जैन के साथ पार्टी को समर्थन देने की घोषण की। 

रणजीत सिंह ने कहा कि, मैं भाजपा को समर्थन दे रहा हूं। मैं रानियां विधानसभा से जीतकर आया हूं। पीएम मोदी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा को समर्थन दे रहा हूं। वहीं अन्य निर्दलीय विधायक भी बीजेपी के संपर्क में होने की चर्चा है। 

 

रणजीत सिंह रानियां से दो बार विधानसभा चुनाव हार गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उनका जगह विनित कंबोज को टिकट दिया। रणजीत सिंह 1987 में चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में लोकदल सरकार में कृषि मंत्री रहे। लोकदल से बाद रणजीत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें 1998 में हिसार से लोकसभा टिकट दिया, लेकिन वे हार गए। 2009 और 2014 में रानियां विधानसभा से लड़े लेकिन हार गए। टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत गए। 
 

 

Tags:    

Similar News