मध्य प्रदेश : शादी का झांसा देकर युवती के साथ 1 साल से कर रहा रेप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश : शादी का झांसा देकर युवती के साथ 1 साल से कर रहा रेप, FIR दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-10 08:18 GMT
मध्य प्रदेश : शादी का झांसा देकर युवती के साथ 1 साल से कर रहा रेप, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चांदामेटा के एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले एक साल से बलात्कार कर रहा है। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनिल मरकाम बीते एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376, 506 का प्रकरण दर्ज किया है।

जिले में महिला संबंधी अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में थानों में दर्ज अपराधों को देखा जाए तो बलात्कार, छेड़छाड़ और महिलाओं से मारपीट के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। थानों में दर्ज होते प्रकरणों से स्पष्ट है कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, नाबालिग को झांसा देकर दुराचार और घरेलू विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट के अपराधों में इजाफा हुआ है।

छेड़छाड़ का किया विरोध तो मारपीट
बटकाखापा की एक युवती का रास्ता रोककर युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। युवती ने उसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि आंचलकुंड रोड पर गंगाप्रसाद धुर्वे ने एक युवती का रास्ता रोककर अभद्रता की। जब युवती ने उसका विरोध किया तो गंगाराम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला को लाठियों से पीटा-
उमरेठ के ग्राम पटपड़ा में एक महिला से विवाद के चलते एक युवक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला को चोटें आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के सुखदयाल दर्शमा ने उसके साथ गाली-गलौच की। जब उसने अभद्रता का विरोध किया तो सुखदयाल ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुखदयाल के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

तामिया में महिला को पीटा
तामिया के जूनापानी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि जूनापानी की महिला से गांव के ही फूलभान परतेती ने गाली गलौच कर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फूलभान के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

दंपती ने महिला के साथ की मारपीट
चौरई के ग्राम उमरिया इसरा में एक दंपती ने पड़ोसी महिला के साथ विवाद कर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बिना किसी कारण उससे विवाद शुरू किया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संतोष और सुनीता के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Similar News