अमरावती में दो घंटे की ढील में सूनी रहीं सड़कें

हिंसा के बाद स्थिति अमरावती में दो घंटे की ढील में सूनी रहीं सड़कें

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-17 07:56 GMT
अमरावती में दो घंटे की ढील में सूनी रहीं सड़कें

डिजिटल डेस्क, अमरावती ।  अमरावती पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में गत 13 नवंबर से संपूर्ण संचारबंदी लागू की गई है। दो समुदायों के बीच बढ़ती हिंसा के बाद गत चार दिनों से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नागरिकों में शनिवार के हालात को लेकर अब भी भय का वातावरण दिखाई दे रहा है। जिसका असर यह हुआ कि मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जीवनाश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक खाेले जाने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में दुकानों पर ताला ही नजर आया। 
कुछ दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि वह सुरक्षा के मद्देनजर वह अपने संस्थान नहीं खोलना चाहते हैं। जबकि कई स्थानों पर संभ्रम की स्थिति भी दिखाई दी। शहर के कुछ हिस्सों मे जहां दुकानें खुली नजर आ रही थीं। वहीं, अधिकतर हिस्सों में सन्नाटा पसरा हुअा था। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं पुलिस द्वारा ही खोलने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस के जवानों का कहना था कि इस संदर्भ में अब तक हमारे पास कोई लिखित आदेश नहीं पहंुचे हंै।  दुकानदारों तथा नागरिकों में उपजे इस संभ्रम को लेकर पुलिस आयुक्तालय से संपर्क करने पर पता चला कि दुकानों के खोलने को लेकर प्रशासन भी असंमजस में है। हालांकि मंगलवार की शाम को बुधवार से छूट का दायरा बढ़ने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जीवनाश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। 
 

Tags:    

Similar News