समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक लेकर जाएंगे -सीएम फडणवीस

समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक लेकर जाएंगे -सीएम फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-08 05:00 GMT
समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक लेकर जाएंगे -सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क,  नागपुर।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भंडारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह महामार्ग गोंदिया तक ले जाया जाएगा। भंडारा लोकसभा उपचुनाव भाजपा की पराजय को संगठन मामले में चिंताजनक मानते हुए पालकमंत्री ने कहा कि भंडारा में मिली चुनौती का बदला लेकर रहेंगे। नागपुर, रामटेक व भंडारा लोकसभा के लिए संगठन मामले में क्लस्टर प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे  पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर मुंबई समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक ले जाने का निर्णय लिया जा रहा है। बावनकुले ने कहा कि रामटेक में युति नहीं हुई तो भाजपा डेढ़ लाख मतों के अंतर से लोकसभा जीतने को तैयार है।  उन्होंने कहा कि भू-धारी को भूस्वामी का अधिकार देकर राज्य सरकार ने नागपुर व भंडारा के किसानों को बड़ी राहत दी है। इस राहत का ही सही प्रचार हुआ तो भाजपा को चुनाव जीतने में आसानी होगी। 

88 संपत्तियों को अपने नाम पर करेगी मनपा
मनपा का संपत्ति-कर जमा न करने वाले 7 हजार 833 बकाएदारों को नोटिस भेजे गए हैं। इसमें सबसे अधिक नोटिस हनुमाननगर जोन में 2804 संपत्तियों को लेकर भेजे गए हैं। संपत्ति-कर जमा ना करने पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मनपा अब तक ऐसे बकाएदारों की 88 संपत्ति जब्त कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस बार मनपा अन्य विभागों के स्टॉफ को भी संपत्ति-कर वसूली में लगाने वाली है। नोटिस देकर संपत्ति नीलाम करने की तैयारी भी दिखाई पड़ रही है। न्यायालय में चल रहे प्रकरणों के लिए भी कानूनी सलाह की तैयारी मनपा ने कर ली है। 

संपत्ति-कर का बकाया जमा न करने पर संपत्तियों की नीलामी की गई, लेकिन तीन बार में भी उचित बोली न लगने के कारण 88 संपत्ति रह गए। इन संपत्तियों को मनपा स्थायी समिति की मंजूरी के बाद अपने नाम करने वाली है। इसमें सबसे अधिक हनुमान नगर में 55, सतरंजीपुरा में 23, धंतोली में 5, मंगलवारी में 3 और धरमपेठ व गांधीबाग में 1-1 संपत्ति शामिल है।

Similar News