- Home
- /
- दिनदहाड़े चार आरोपियों ने कुख्यात...
दिनदहाड़े चार आरोपियों ने कुख्यात बदमाश को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को दिन दहाड़े उपराजधानी के पांचपावली थाना इलाके में आने वाले राउत चौंक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुख्यात बदमाश को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात नाईक तालाब की पास की है, जहां कुछ अपराधियो ने मिलकर कुख्यात बदमाश को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम पिंटू ठवकर बताया गया है। जिसकी उम्र 30 साल बताई गई है। पिंटू ठवकर पर हत्या, पुलिस पर हमले जैसे काफी गंभीर मामले दर्ज हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौते पर पहुंच गई। सड़क पर खून बिखरा पड़ा था। पिंटू के कुपड़े भी खून से लाल थे। उसकी छाती और चेहरे पर गहरे घाव दिखाई दिए, जिसे देखकर लग रहा था मानो बेहद धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया होगा।
सूत्रों के अनुसार तलवार हमलावर चाकू और गुप्ति से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने पिंदू पर कई बार किए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। पांचपावली पुलिस और क्राईम ब्रांच टीम घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस इस मामले की सभी एगल से जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वो हमलावर कौन थे और इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे उनका मकसद क्या था।
Created On :   30 Nov 2018 5:16 PM IST