सट्‌टा संचालक बाल्या बिनेकर मर्डर केस: नई दिशा में जांच

सट्‌टा संचालक बाल्या बिनेकर मर्डर केस: नई दिशा में जांच

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-06 07:03 GMT
सट्‌टा संचालक बाल्या बिनेकर मर्डर केस: नई दिशा में जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सीताबर्डी पुलिस अभी तक बाल्या उर्फ किशोर बिनेकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक भले नहीं पहुंच पाई है, लेकिन इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बाल्या की हत्या के बाद आरोपी खामला फिर कामठी में गए थे। आरोपी यहां किससे मिले, इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है। साथ ही आरोपी चेतन हजारे और उसके साथियों को रामटेक में किसने पनाह दी। सूत्रों के अनुसार खामला-कामठी के मांडवली बादशाह के बारे में भी पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि इनसे जुडे कोई तार पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं, इसलिए पुलिस ने अब नई दिशा में छानबीन शुरू कर दी है कि आखिर इन आरोपियों को किसके इशारे पर और कहां पनाह दी गई थी।

 हत्या करने के बाद आरोपी चेतन अपने साथियों के साथ पहले खामला और उसके बाद कामठी होते हुए रामटेक पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि, आरोपी चेतन और उसके 3 साथियों को रामटेक से पकड़ा गया था। सीताबर्डी पुलिस का प्रयास सफल रहा, लेकिन अभी तक न तो क्राइम ब्रांच और न ही पुलिस मास्टर माइंड तक पहुंच पाई है। आरोपियों के सरेंडर कराने की पॉलिसी में लिप्त कुछ मांडवली बादशाह के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाले जाने पर इस घटना से जुड़े कुछ राज बाहर आने की संभावना भी सूत्रों ने जताई है।

आरोपी दोबारा रिमांड पर
हत्याकांड में शामिल आरोपियों की सोमवार को पुलिस रिमांड की समयावधि समाप्त हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन हजारे, रजत तांबे, भरत पंडित, आसिम लुडेरकर, रवि नागाचारी, आदर्श खरे और अनिकेत मंथापुरवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 10 अक्टूबर तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अभी तक इन आरोपियों से कुछ खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। संभावना जताई जा रही है कि, दोबारा पुलिस रिमांड मिलने से आरोपियों से बहुत कुछ सच उगलवाने में मदद मिलेगी। 

Tags:    

Similar News