नागपुर में आधा हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

नागपुर में आधा हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-26 09:05 GMT
नागपुर में आधा हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  पालकमंत्री की समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर समाधान व्यक्त किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया था कि शहर के 187 और ग्रामीण के 177 केंद्रों में वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन एक दिन बाद ही वैक्सीनेशन अभियान की गति धीमी हो गई है। रविवार को वैक्सीन लेने वालों की संख्या घट गई। शनिवार के मुकाबले यह संख्या आधी रही। 

जिले में 8,441 ने ली वैक्सीन
शनिवार को जिले में 17657 लोगों ने वैक्सीन ली थी, जबकि रविवार को यह संख्या 8,441 रही। शनिवार को शहर में 12,335 लोगों ने वैक्सीन ली थी, लेकिन रविवार को यह संख्या घट कर 7572 हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को 5,322 लोगों ने वैक्सीन ली थी, जबकि रविवार को यह संख्या 869 पर सिमट गई।

शहर में 7,572 और ग्रामीण में 869
जिले में रविवार को 8,441 लोगों ने वैक्सीन ली। इनमें शहर के 7,572 और ग्रामीण के 869 लोगों का समावेश है। शहर में पहला डोज लेने वालों की संख्या 3,628 और दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 3,944 है। पहला डाेज लेने वालों में स्वास्थ्यकर्मी 144, फ्रंटलाइन वर्कर्स 549, 45 से अधिक उम्रवाले सामान्य 1,536, 45 प्लस कोमार्बिड 592 और 60 प्लस 807 का समावेश है।

दूसरा डोज लेनेवालों में स्वास्थ्यकर्मी 197, फ्रंट लाइन वर्कर्स 189, 45 से अधिक उम्रवाले सामान्य 660, 45 प्लस कोमार्बिड 437 और 60 प्लस 2461 शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पहला डोज लेने वालों की संख्या 407 और दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 462 रही। पहला डाेज लेने वालों में स्वास्थ्यकर्मी 3, फ्रंटलाइन वर्कर्स 162, 45 से अधिक उम्रवाले सामान्य 157, 45 प्लस कोमार्बिड 36 और 60 प्लस 49 का समावेश है। दूसरा डोज लेने वालों में स्वास्थ्यकर्मी 10, फ्रंट लाइन वर्कर्स 20, 45 से अधिक उम्रवाले सामान्य 104, 45 प्लस कोमार्बिड 52 और 60 प्लस 276 शामिल हैं।
 

Tags:    

Similar News