उद्योग, आर्थिक विकास में मार्गदर्शक बनें यूनिवर्सिटी : गडकरी

उद्योग, आर्थिक विकास में मार्गदर्शक बनें यूनिवर्सिटी : गडकरी

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-14 08:52 GMT
उद्योग, आर्थिक विकास में मार्गदर्शक बनें यूनिवर्सिटी : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितीन गडकरी ने पिछड़े क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा है कि, विश्वविद्यालयों को उद्योग क्षेत्र के लोगों से समन्वय के साथ काम करना चाहिए। उद्योग, आर्थिक विकास में विश्वविद्यालय मार्गदर्शक की भूमिका अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि, आदिवासी, दुर्गम क्षेत्रों में विकास के बिना देश की सकल घरेलू उत्पाद आय में बढ़ोतरी नहीं होगी। पंजाब हरियाण विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, संशोधक व विद्यार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में करते हुए गडकरी बोल रहे थे। जाने माने वक्ता मुकुल कानिटकर व श्री राजकुमार भी उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि, कोरोना संकट में निराश होने के बजाय सकारात्मकता के साथ विकास कार्यों के बारे में काम करना होगा।

उच्च तकनीक का भरपूर उपयोग हो
सामाजिक, आर्थिक चिंतन से शोषित पीड़ित व गरीबों के विकास के लिए काम करना होगा। विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों ने इस दिशा में काम करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पर्धा की तैयारी करना है। उच्च तकनीकी, कौशल्य, विज्ञान का भरपूर उपयोग होना चाहिए।
 

Tags:    

Similar News