रिश्ता शर्मसार: नाबालिग से रेप के आरोप में चाचा गिरफ्तार, कुछ ही घंटों की खोजबीन के बाद पकड़ा गया अपराधी

  • नाबालिग भतीजी से रेप
  • आरोपी चाचा गिरफ्तार
  • अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म

Ritu Singh
Update: 2024-04-23 12:21 GMT

डिजिटल डेस्क, सतना। सिंहपुर पुलिस ने नाबालिग भतीजी से रेप के आरोप में चाचा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि रविवार रात को किशोरी घर पर सो रही थी, जबकि दादी और दो बहनें दूसरे कमरे में लेटी थीं। उसके माता-पिता सुबह ही रिश्तेदारी में चले गए थे। तब रात तकरीबन 2 बजे आरोपी संजय पुत्र हनुमानदीन साहू 32 वर्ष, कमरे में घुस गया और नाबालिग को अकेली देखकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया, मनमानी के पश्चात आरोपी धमकी देकर भागने लगा, तभी आहट होने पर पीडि़ता की दादी कमरे की तरफ आई तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।

सोमवार सुबह नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची, जहां महिला उपनिरीक्षक सत्यकीर्ति सिंह ने बयान लेकर अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटों की खोजबीन के बाद आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में रैगांव चौकी प्रभारी आरपी त्रिपाठी, आरक्षक भरत बागरी और रजनीश सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Tags:    

Similar News