Coronavirus: गूगल मेप बताएगा दिल्ली में कहां मिलेगा खाना, ऐसे जानें

Coronavirus: गूगल मेप बताएगा दिल्ली में कहां मिलेगा खाना, ऐसे जानें

Manmohan Prajapati
Update: 2020-03-28 11:56 GMT
Coronavirus: गूगल मेप बताएगा दिल्ली में कहां मिलेगा खाना, ऐसे जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस आज दुनिया के 195 देशों में अपना प्रकोप दिखा रहा है। इस महामारी से लोगों में भय है, ऐसे में सरकारें और कई संस्थाएं इससे निपटने का प्रयास कर रही हैं। भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की स्थिति है हालांकि दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों की हालत ज्यादा खराब है। दरअसल, यहां दूर दराज गांवों से आने वाले मजदूर अब अपने घरों के लिए निकलने लगे हैं। 

दिल्ली और नोएडा में रहने वाले इन मजदूरों और प्रवासी लोगों के खाने-पीने का इंतजाम दिल्ली सरकार ने किया है। लेकिन इस बीच कई लोगों की इसकी जानकारी नहीं है और वे परेशान हो रहे हैं। ऐसे में दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आपकी मदद कर सकता है। 

भारत सरकार का "कोरोना कवच" एप करेगा आपको अलर्ट

दिल्ली सरकार ने शेयर की लोकेशन
यहां आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने उन सभी जगहों की लोकेशन गूगल मैप्स पर शेयर की हैं जहां लोगों को खाना दिया जा रहा है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन पर इन लोकेशन्स को फॉलो करके आराम से उस जगह तक पहुंच सकते हैं और आराम से अपनी भूख मिटा सकते हैं। 

Google पर कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी कर रहें हैं सर्च? तो सावधान

यहां मिली जानकारी
गूगल मैप में दर्शाए गए सभी स्थानों की जानकारी हाल ही में आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। इसके अनुसार दर्शाए गए सभी स्थानों पर रोज दोपहर 12 से 3 बजे लंच मिलेगा। वहीं शाम को 6 से 9 बजे तक सभी लोगों को रात के भोजन मिलेगा। इसके अलावा पार्टी ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि कृपया उन लोगों की मदद करें जो दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खाना नहीं खरीद सकते।

Tags:    

Similar News