B'day: Facebook के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन आज, जानें कैसे एक भारतीय संत ने बदल दी उनकी किस्मत

B'day: Facebook के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन आज, जानें कैसे एक भारतीय संत ने बदल दी उनकी किस्मत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-14 06:24 GMT
B'day: Facebook के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन आज, जानें कैसे एक भारतीय संत ने बदल दी उनकी किस्मत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग आज 36 साल के हो गए हैं। जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित डाब्स फेरी में हुआ था। मार्क के पिता का नाम एडवर्ड जुकरबर्ग और माता का नाम करेन केंपर है। मार्क जुकरबर्ग के पिता डेंटिस्ट और मां साइकेट्रिस्ट हैं। यहां आपको बता दें कि मार्क जुकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलिएट जुकरबर्ग है, लेकिन लोग उन्हें प्यार से मार्क बुलाते हैं। 

ज्ञात हो कि मार्क जुकरबर्ग की किस्मत एक भारतीय संत ने बदल दी थी। दरअसल, एक समय जब फेसबुक कठिन दौर से गुजर रहा था। भारत आकर मार्क को जीने की राह मिली। मार्क जुकरबर्ग उत्तराखंड में नीम किरोली बाबा के आश्रम आए थे, जहां उन्हें एहसास हुआ कि लोगों को जोड़ना सबसे सुखद काम है। मार्क जुकरबर्ग के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके जीवन की ऐसी कुछ खास बातें...

  • मार्क जुकरबर्ग 23 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए थे।
  • मार्क जुकरबर्ग को बचपन से ही कंप्यूटर का शौक था। उनके पिता ने C++ की किताब तोहफे में दी थी। इस किताब ने उनकी किस्मत बदल दी। 
  • बचपन में मार्क ने एक मैसेजिंग प्रोग्राम बनाया था। जिसका इस्तेमाल उनते पिता अपने डेंटल ऑफिस में किया करते थे। 
  • 17 साल की उन्होंने एक सिनेप्स मीडिया प्लेयर बनाया था। जिसमें लोग अपनी पसंद के गाने स्टोर कर सकते थे।
  • यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान मार्क ने फेसमैश नाम की साइट लॉन्च की थी। 
  • साल 2004 में अपने दोस्तों के साथ मिलकर मार्क ने फेसबुक की शुरुआत की। पहले इसका नाम द फेसबुक था, बाद में इसे फेसबुक कर दिया गया। फेसबुक का हेड ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। 
  • वर्ष 2005 में वेंचर कैपिटल एक्सेल ने फेसबुक में 12.7 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। 
  • टाइम मैग्जीन ने पर्सन ऑफ द ईयर और फोर्ब्स ने साल 2010 में उन्हें दुनिया के शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। 
Tags:    

Similar News