Google मना रहा अपना 21वां जन्मदिन, जानें खास बातें

Google मना रहा अपना 21वां जन्मदिन, जानें खास बातें

Manmohan Prajapati
Update: 2019-09-27 04:56 GMT
Google मना रहा अपना 21वां जन्मदिन, जानें खास बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में घर हो या ऑफिस, हर जगह गूगल अपनी पैठ जमा चुका है। Google के पास हर तरह की जानकारी मौजूद है, जरूरत है तो बस लोगों के एक क्लिक की। इंटरनेट की दुनिया में शायद ही कोई हो जो गूगल से अंजान होगा। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सर्च इंजन की शुरुआत कब और कैसे हुई, आइए जानते हैं...

डूडल में दर्शाई यात्रा
गूगल ने अपना डॉमेन Google.com 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि कंपनी ने अपना काम 1998 में करना शुरू किया। वहीं यह कंपनी अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है। इसके अलावा गूगल के बारे में आज हम और भी बहुत कुछ जानेंगे, लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि गूगल ने अपने जन्मदिन के इस मौके को खास बनाने के लिए डूडल बनाया है। गूगल ने आज तैयार किए डूडल में अपनी 20 साल की इस यात्रा को दिखाया है।

ऐसे हुई शुरुआत 
दरअसल 1998 में पीएचडी के इन दोनों स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्जी बेन के दिमाग में लार्ज स्केल स्केल सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था। इन दोनों ने गूगल वेबसाइट के लिए स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट में एक पेज बनाया गया था। हालांकि स्टैनफॉर्ड की IT विभाग की शिकायत के बाद इसे अलग कर लिया गया। इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।  

इसलिए रखा ये नाम
गूगल का नाम Googol शब्द से पड़ा है। यह शब्द मैथ्स में इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द का मतलब 1 के बाद 100 जीरो से है। लैरी पेज और सर्जी बेन लिखा था कि इस सर्च इंजन का नाम गूगल इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल की स्पेलिंग 10100 के करीब है।  ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन के उद्देश्य को पूरा करती है। 

100 भाषाओं में ऑपरेट 
आपको बता दें कि आज गूगल 100 भाषाओं में ऑपरेट कर रहा है। अक्टूबर 2016 तक गूगल के 40 देशों में 70 ऑफिस हैं। वहीं Alexa ने Google.com को दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट करने वाली वेबसाइट में शामिल किया है। बता दें Alexa एक कमर्शियल वेब ट्रैफिक मॉनिटयरिंग कंपनी है।

Tags:    

Similar News