Whatsapp: अब बिना अनुमति के ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा एडमिन, लेनी होगी परमिशन

Whatsapp: अब बिना अनुमति के ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा एडमिन, लेनी होगी परमिशन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-03 16:44 GMT
Whatsapp: अब बिना अनुमति के ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा एडमिन, लेनी होगी परमिशन
हाईलाइट
  • अब अनचाहे ग्रुप की परेशानी से मिलेगी निजात
  • वाट्सएप ने एड किया नया फीचर
  • स्वीकृति देने क लिए होगा 72 दिन का समय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अनचाहे ग्रुप में जोड़ लिए जाने की समस्या से परेशान लोगों के लिए वाट्सएप ने प्राइवेसी सेटिंग का नया फीचर भारत में लांच किया है। इस फीचर के जरिए कोई भी यूजर तय कर सकेगा कि ग्रुप एडिमन आपको किसी ग्रुप में एड कर सकता है या नहीं?  

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बुधवार को नया फीचर लांच कर दिया गया है। वाट्सएप को अपडेट कर इस फीचर को एड किया जा सकता है, जिसके बाद यूजर की अनुमति के बिना कोई भी ग्रुप एडमिन उसे किसी ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। एडमिन की तरफ से मिले आमंत्रण के 72 दिनों तक यूजर ग्रुप में एड हो सकेगा। 

नया फीचर आने के बाद भारत के उन वाट्स यूजर्स को राहत मिलेगी, जिन्हें बिना अनुमति के किसी भी ग्रुप में जोड़ लिया जाता है, कई बार अनचाहे मैसेज से परेशान होकर ग्रुप छोड़ने के बाद भी उन्हें फिर एड कर लिया जाता है। ऐसी परेशानियों से यूजर्स को छुटकारा दिलाने के लिए ही ग्रुप इन्विटेश फीचर लांच किया गया है। 


20 करोड़ यूजर्स हर महीने करते हैं वाट्सएप उपयोग
वाट्सएप द्वारा फरवरी 2017 में दी गई जानकारी के मुताबिक भारत के 20 करोड़ यूजर हर माह इसका उपयोग करते हैं। वाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक 87 हजार ग्रुपों के जरिए लाखों लोगों को टारगेट कर रही है। बता दें कि एक ग्रुप में 256 यूजर तक जोड़े जा सकते हैं। इस तरह 87 हजार ग्रुपों के जरिए 2.2 करोड़ यूजर तक पहुंचा जा सकता है। 

इस तरह एड कर सकते हैं फीचर
वाट्सएप की सेटिंग में जाकर अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना है, इसके बाद प्राइवेसी सेक्शन में जाकर ग्रुप्स पर क्लिक करना है, यहां तीन विकल्प एवरीवन, माय कॉन्टैक्टस और नोबडी का ऑपशन होगा। एवरीवन चुनने पर आपको कोई भी एड कर सकेगा, जबकि माय कॉन्टेक्ट्स में वही लोग एड कर सकेंगे, जिनके नंबर आपके मोबाइल में सेव हैं। वहीं नोबडी का विकल्प चयनित करने पर किसी भी ग्रुप में एड करने के लिए एडमिन को आपकी परमिशन लेनी होगी।

Tags:    

Similar News