WWDC 2020: Apple ने पेश किया watchOS 7 और iOS 14, मिलेंगे ये फीचर्स

WWDC 2020: Apple ने पेश किया watchOS 7 और iOS 14, मिलेंगे ये फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-23 10:24 GMT
WWDC 2020: Apple ने पेश किया watchOS 7 और iOS 14, मिलेंगे ये फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने सबसे बड़े इवेंट WWDC 2020 में आईपैड ओएस 14 (iPadOS 14) और आईओएस 14 (iOS 14) समेत वॉचओएस 7 (watchOS 7) की भी घोषणा की है। नए iOS अपडेट में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सिस्टम में ऐप ड्रॉर भी जोड़ा है। 

watchOS 7 में कंपनी ने कई नए हेल्थ और फिटनेस ​फीचर्स को एड किया है। इसके अलावा इसमें वॉच फेस मैनेजमेंट, स्लीप ट्रैकिंग और नए वर्कआउट टाइप्स जैसे फीचर्स भी दिया गया है। अब यूजर्स को वॉच फेस मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी। Apple की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स Watch face को कई वेबसाइट और मैसेज की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। 

चीनी ऐप की जगह अब कर सकते हैं इन सुरक्षित ऐप्स का इस्तेमाल

इसके अलावा watchOS 7 में एक खास फीचर स्लीप ट्रैकिंग दिया गया है। इसमें Apple Watch उपयोगकर्ताओं को सुबह यूआई में महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि डाउनटाइम रुटीन, प्री-सेट स्लीप गोल्स आदि नजर आएंगी। साथ ही Silent haptic अलार्म भी दिया गया है।

iOS
बात करें iOS 14 तो इसमें ऐपल ने विजेट्स को पूरी तरह से रिडिजाइन किया है। अब इन्हें होमस्क्रीन पर भी ऐड किया जा सकता है। इसके अलावा ऐपल ने होम स्क्रीन पर ऐप ड्रॉर फीचर भी दिया है। ऐपल ने इसे "ऐप लाइब्रेरी" नाम दिया है।

इन 52 एप्स चाइनीज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बताया असुरक्षित

इसके अलावा अब iOS में आप किसी थर्ड पार्टी ऐप को डिफॉल्ट ऐप के तौर पर सेट नहीं कर सकते। अब इसमें पिक्चर इन पिक्चर मोड भी मिलेगा, साथ ही इसमें गूगल ट्रांसलेट की तर्ज पर तैयार नया ऐप दिया गया है। यह ऐप गूगल के ऐप की तरह ही काम करता है। वहीं ऐपल ने नए iOS में ऐप स्टोर्स में ऐप के साथ परमिशन डीटेल्स भी ऐड की हैं।
 

Tags:    

Similar News