Most Powerful Car: दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल हाइपर कार Hennessey Venom F5-M से 9 जुलाई को उठेगा पर्दा, गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2026 में करेगी एंट्री

दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल हाइपर कार Hennessey Venom F5-M से 9 जुलाई को उठेगा पर्दा, गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2026 में करेगी एंट्री
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल (Manual) हाइपरकार है, जिसमें 2,031 हॉर्सपावर (करीब 1,515 kW) की पावर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो एक गेडेट शिफ्टर के साथ आता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी हाइपरकार निर्माता Hennessey Special Vehicles 9 जुलाई को ब्रिटेन में आयोजित होने वाले Goodwood Festival of Speed में अपनी नई Venom F5-M Roadster से पर्दा उठाएगी। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल (Manual) हाइपरकार है, जिसमें 2,031 हॉर्सपावर (करीब 1,515 kW) की पावर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो एक गेडेट शिफ्टर के साथ आता है।

गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दौरान Venom F5-M केवल पेश नहीं होगी, बल्कि मशहूर Goodwood Hill Climb पर भी दौड़ती नजर आएगी। इस हाइपरकार को ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर और ले मैंस विजेता Alex Brundle चलाएंगे। आइए जानते हैं इस कार की कीमत और खूबियों के बारे में...

कितनी होगी कीमत

Hennesey का कहना है कि, पूरी दुनिया में इस नई Venom F5-M Roadster की सिर्फ 12 कारें ही बनाएगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 26.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 22-23 करोड़ रुपए, टैक्स और आयात शुल्क से पहले) रखी गई है, जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी मैनुअल हाइपरकारों में शामिल होगी।

Hennessey Venom F5-M की खूबियां

Hennessey की नई Venom F5-M को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अधिक पावर के साथ पारंपरिक मैनुअल गियर शिफ्टिंग का रोमांच चाहते हैं। यह मॉडल ओपन-टॉप रोडस्टर बॉडी स्टाइल में आएगा और इसमें कंपनी के अनुसार 3,000 से अधिक स्पेशल तौर पर से तैयार किए गए पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है।

बात करें डिजाइन की तो Venom F5-M का डिजाइन भी इसे बेहद खास बनाता है। कार में नया डॉर्सल फिन (Dorsal Fin), पर्पल एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर फिनिश, 24 कैरेट गोल्ड 'H' बैज, गोल्ड पिनस्ट्राइप और कई एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे प्रदर्शन के साथ-साथ कलेक्टर-ग्रेड एक्सक्लूसिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक 55-इंच लंबी डॉर्सल फिन दिया गया है जो स्कूप के पीछे से शुरू होकर F5 कार के सबसे पिछले हिस्से तक जाता है। कंपनी के अनुसार, जहां यह स्कूप सीधे इंजन तक ठंडी हवा पहुंचाने का काम करता है। वहीं, यह फिन 320kmph की स्पीड पर भी कार के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाता है।

इंजन और परफोर्मेंस

इस कार में 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो 'Fury' V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 2,031 hp (करीब 1,515 kW) की अधिकतम पावर जनरेट करता है। इसके साथ नया 6-स्पीड गेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन जोड़ा गया है, जिससे यह दुनिया की सबसे ताकतवर मैनुअल ओपन-टॉप हाइपरकार बन जाती है।

Created On :   7 July 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story