एसयूवी: महिंद्रा थार 5-डोर का इस महीने से शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

महिंद्रा थार 5-डोर का इस महीने से शुरू हो सकता है प्रोडक्शन
  • 5-डोर थार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है
  • प्रोडक्शन दूसरी छमाही में शुरू हो सकता है
  • इसमें कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की थार एक पॉपुलर एसयूवी है। इस ऑफरोड एसयूवी को ना सिर्फ शहर बल्कि गांवों में भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं अब कंपनी थार के 5-डोर मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस एसयूवी का प्रोडक्शन इसी साल दूसरी छमाही में शुरू किया जा सकता है। कंपनी इस पर जून के महीने में काम शुरू कर देगी।

आपको बता दें कि, 5-डोर थार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस एसयूवी को 3-डोर पुनरावृति के आधार पर ही तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो, लॉन्च के समय नए वेरिएंट का नाम थार आर्मडा हो सकता है, इसके लिए हर महीने 4,000 युनिट्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

क्या होगा नई थार में खास

थार 5-डोर में ऐसे कई फीचर्स दिए जाएंगे जो इसके 3-डोर सिबलिंग से बेहतर होंगे। दक्षिण भारत से आए नए शॉट्स से पता चलता है कि एसयूवी अपने उत्पादन के अंतिम चरण में है, जिसमें नई डिजाइन वाला फ्रंट बंपर दिया जाएगा और रियर ग्रिल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसी के साथ इसमें दिए जाने वाले टेल लैंप में भी बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा इसके अलॉय व्हील डिज़ाइन को भी अपडेट किया गया है।

केबिन की बात करें तो लॉन्च से पहले सामने आए टेस्ट म्यूल से इसके कुछ फीचर्स का संकेत भी मिलता है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन दी जाएगी, जो कि अपडेटेड XUV400 में देखने को मिला है। इसमें संभवतः ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट शामिल थे। इसके अलावा इसमें बड़े साइज का इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। बड़ी स्क्रीन को विल एडजस्ट करने के लिए, डैशबोर्ड डिज़ाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं। यह एडवांश यूनिट इंटरफ़ेस और ग्राफिक्स के साथ आएगी। वहीं इसका स्टीयरिंग व्हील XUV700 की तरह नजर आता है। इसके अलावा इसमें आगे और पीछे दोनों यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस एसयूवी में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

पावरट्रेन

थार 5-डोर में वर्तमान 3-डोर वेरिएंट में उपयोग किया जाने वाला इंजन दिए जाने की संभावना है। जिसमें 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये इंजन मौजूदा 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जुड़े रहेंगे।

Created On :   17 Jan 2024 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story