वाहन बिक्री रिपोर्ट: Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी, ईवी की बिक्री में भी आई तेजी

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी,  ईवी की बिक्री में भी आई तेजी
  • फरवरी महीने में 51,276 यूनिट घरेलू यात्री वाहन बेचे
  • फरवरी 2023 में बिक्री का आंकड़ा 43,140 यूनिट था
  • टाटा ने बीते महीने 6,923 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) दमदार सिक्योरिटी और फीचर्स के साथ स्टाइलिश कारों का निर्माण कर रही है। ऐसे में कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है और वाहनों की सेलिंग भी इजाफा हो रहा है। ऑटो निर्माताओं ने आज यानि कि शुक्रवार को बीते महीने फरवरी के लिए अपने वाहन बिक्री डेटा की रिपोर्ट दी है। जिसमें Tata Motors ने फरवरी महीने में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 20 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल की है।

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने फरवरी महीने में घरेलू भारतीय बाजार के अंदर कुल 51,276 यूनिट घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री की है। आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी 2023 से यह 20 प्रतिशत अधिक है।

क्या कहती है फरवरी की रिपोर्ट

फरवरी में टाटा मोटर्स ने फरवरी में कुल 51,321 कारों की बिक्री की, जबकि एक साल पहले 2023 के इसी महीने में बिक्री का आंकड़ा 43,140 कार यूनिट थीं। यही नहीं कंपनी की EV सेल भी लगातार बढ़ रही है। टाटा ने बीते महीने 6,923 ईवी बेचीं, जबकि फरवरी 2023 में कंपनी ने 5,318 यूनिट की ही बिक्री हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की ईवी बिक्री में साल-दर-साल 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वर्तमान में इन कारों की बिक्री

आपको बता दें कि, टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारतीय कार बाजार के अलग-अलग सेगमेंट में कई मॉडल बेचती है। इनमें पावरफुल टाटा सफारी और हैरियर के अलावा सब कॉम्पैक्ट नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल, ऑल्ट्रोज, पंच, टियागो और टिगोर जैसी कार शामिल हैं। जबकि, इलेक्ट्रिक कारों में नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स, टियागो ईवी, टिगोर ईवी और पंच ईवी जैसी ईवी शामिल हैं।

टाटा की कारों में बेहतर सुरक्षा

कंपनी की कई SUVs को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। हाल ही में एसयूवी नेक्सन (Nexon) के फेसलिफ्ट मॉडल ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 34 में से 32.22 अंक और बाल सुरक्षा में 49 में से 44.52 अंक हासिल किए हैं। बता दें कि, साल 2022 में क्रैश टेस्ट नियमों में और भी सख्ती की गई। जिसके बाद एडल्ट और चाइल्ड ऑक्युपेंट सेफ्टी के मामले में नेक्सन को सेकंड हाईएस्ट Global NCAP स्कोर भी मिला है।

Created On :   1 March 2024 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story