शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना, कहा- दीदी को अपने पति.....

राज कुंद्रा केस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना, कहा- दीदी को अपने पति.....

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शिल्पा को दीदी के रुप में संबोधित किया है। दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि,उन्हें अपने पति के इस बिजनेस के बारे में कुछ भी नहीं पता था। शिल्पा के इस बयान पर शर्लिन ने पलटवार किया है।

शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो डंबल उठाते हुए कहती है कि, दीदी का कहना है कि, उन्हें अपने पति के काम का कुछ नहीं पता था। साथ ही दीदी का ये भी कहना है कि, उन्हें अपने पति के चल-अचल संपत्ति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। वैसे इसे क्या कहते है...ऐड़ा बनकर पेड़ा खाना।

 

Created On :   18 Sep 2021 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story