Year Ender 2025: जेनिफर लोपेज से लेकर क्रिस मार्टिन तक कई हॉलीवुड सेलेब्स आए भारत, सिंगर संग हुई बदसलूकी, लुक ने जीता फैंस का दिल

जेनिफर लोपेज से लेकर क्रिस मार्टिन तक कई हॉलीवुड सेलेब्स आए भारत, सिंगर संग हुई बदसलूकी, लुक ने जीता फैंस का दिल
साल 2025 जल्द ही खत्म होने वाली है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। ये साल हिंदी मनोरंजन जगत के लिए बेहद ही खास रहा। साल 2025 में भारत में कई बड़े इवेंट्स देखने को मिले। म्यूजिक कॉन्सर्ट हुए, महाकुंभ जैसा भव्य आयोजन हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 जल्द ही खत्म होने वाली है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। ये साल हिंदी मनोरंजन जगत के लिए बेहद ही खास रहा। साल 2025 में भारत में कई बड़े इवेंट्स देखने को मिले। म्यूजिक कॉन्सर्ट हुए, महाकुंभ जैसा भव्य आयोजन हुआ। इन मौकों पर कई हॉलीवुड सेलेब्स भी चर्चा का विषय बने। जेनिफर लोपेज से लेकर क्रिस मार्टिन तक साल 2025 में कई हॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग वजहों से भारत आए।

उदयपुर की शादी में जेनिफर लोपेज ने किया परफॉर्म

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज को हाल ही में भारत में देखा गया। वह एक अमेरिकी अरबपति की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में परफॉर्म करने लिए उदयपुर आई थीं। उनकी डांस, सिंगिंग परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परफॉर्मेंस के लिए जेनिफर लोपेज ने लगभग 18 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।


एकॉन ने किया म्यूजिक टूर, सिंगर संग हुई बदसलूकी

शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ में ‘छम्मक छल्लो’ गाना गाकर भारतीय दर्शकों के बीच पॉपुलर हुए थे अमेरिकी सिंगर एकॉन। नवंबर महीने में उन्होंने ‘इंडिया टूर 2025’ नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। एकॉन ने दिल्ली, बंगलूरू और मुंबई में परफॉर्म किया। लेकिन बंगलूरू में हुए कॉन्सर्ट के दौरान इस सिंगर के साथ बदसलूकी भी हुई। बंगलूरू म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान तो एकॉन के साथ फैंस ने बदसलूकी की।


एड शीरन का म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत संग गाया ‘सफायर’ सॉन्ग

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस साल दो बार भारत में चर्चा में रहे। साल की शुरुआत में उन्होंने ‘मैथमेटिक्स टूर’ नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को खूब पसंद किया गया। वहीं इसी साल एड शीरन ने एक गाना ‘सफायर’ लॉन्च किया, इसमें अरिजीत सिंह ने उनके साथ गाना गया। इंग्लिश गाने में अरिजीत ने पंजाबी और हिंदी में गाना गाया था। गाने में शाहरुख खान भी दिखे। साथ ही इस गाने में भारत की शानदार झलक भी सिंगर एड शीरन ने दिखाई।


कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड संग महाकुंभ पहुंचे

इस साल महाकुंभ जैसा आयोजन भारत में हुआ। प्रयागराज में गंगा जी में स्नान करने के लिए कई बाॅलीवुड सेलेब्स पहुंचे। महाकुंभ का हिस्सा ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन भी बने। वह महाकुंभ में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ पहुंचे। दोनों ने प्रयागराज में गंगा जी में डूबकी लगाई।

इन सेलिब्रिटीज के म्यूजिक कॉन्सर्ट ने भी मचाई धूम

इस साल ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड’ टूर भारत में किया। कोल्डप्ले के अलावा जॉन मेयर, एनरिक इग्लेसियस जैसे चर्चित सिंगर ने भी अपने-अपने म्यूजिक टूर भारत में किए।

Created On :  

Tags

Next Story