Bollywood: कंगना के निशाने पर एक बा​र फिर करण जौहर, कहा- सुशांत का करियर बर्बाद किया, इनसे पद्मश्री वापस ले सरकार

Kangana Ranaut requests Indian govt to take back Padma Shri award from Karan Johar
Bollywood: कंगना के निशाने पर एक बा​र फिर करण जौहर, कहा- सुशांत का करियर बर्बाद किया, इनसे पद्मश्री वापस ले सरकार
Bollywood: कंगना के निशाने पर एक बा​र फिर करण जौहर, कहा- सुशांत का करियर बर्बाद किया, इनसे पद्मश्री वापस ले सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में एक बा​र फिर करण फिल्म निर्माता जौहर पर निशाना साधा है। कंगना ने करण पर सुशांत का करियर बर्बाद करने का अरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने ट्वीट कर सरकार से करण का पद्मश्री वापस लेने की मांग भी की है। हाल ही में कंगना रनौत की टीम ने करण जौहर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ पर अपनी राय रखी। दरअसल, यह फिल्म विवाद के बीच घिरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने करण जौहर पर कई आरोप लगाए हैं। 

कुछ समय पहले करण जौहर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खुलेआम इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म पर कंगना रनौत से इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहते नजर आए। इस पर कंगना रनौत ने जवाब दिया और कहा कि करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत का करियर बर्बाद किया है। कंगना रनौत ने लिखा कि मैं भारतीय सरकार से निवेदन करती हूं कि करण जौहर का पद्मश्री वापस ले लिया जाए। उन्होंने खुलेआम मुझे धमकी दी। इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म पर मुझे इंडस्ट्री से निकलने के लिए कहा। सुशांत का करियर बर्बाद किया। पाकिस्तान को उरी स्ट्राइक के दौरान सपोर्ट किया, और अब आर्मी के खिलाफ एंटीनेशनल फिल्म।

हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक कविता के माध्यम से फिल्म निर्माता करण जौहर और उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना पर कटाक्ष किया था। इससे पहले उन्होंने जाह्न्वी कपूर-अभिनीत फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल पर कमेंट किया था। सोशल मीडिया पर करण जौहर को फिल्म में जेंडर बायस दिखाने का आरोप लगाकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल पहली भारतीय वायुसेना की महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर आधारित है, जो 1999 के कारगिल युद्ध का हिस्सा थीं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग की है। वह लगातार सोशल मीडिया पर केस से जुड़ी चीजें सामने रख रही हैं। इस समय कंगना रनौत अपने परिवार के साथ मनाली में हैं। काम पर लौटने का इंतजार कर रही हैं। 

Created On :   18 Aug 2020 7:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story