अपकमिंग फिल्म: बदन पर पट्टियां, हाथ में शराब, फिल्म 'स्पिरिट' से प्रभास और तृप्ति का फर्स्ट लुक आया सामवे, इंटेंस लुक ने मचा बवाल

बदन पर पट्टियां, हाथ में शराब, फिल्म स्पिरिट से प्रभास और तृप्ति का फर्स्ट लुक आया सामवे, इंटेंस लुक ने मचा बवाल
प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के फैंस फिल्म स्पिरिट की एक एक अपडेट के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के फैंस फिल्म स्पिरिट की एक एक अपडेट के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवीदों में हैं बीते दिनों फिल्म खबरें आई थी की काम के घंटों को लेकर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। जिसके बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय भी रखी थी। इसी बीच नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।

कैसा है 'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक पोस्टर

'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक पोस्टर एक डार्क और सीरियस सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का हिंट देता है। पोस्टर में प्रभास अपनी घायल पीठ को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर कई पट्टियाँ बंधी हैं, जबकि तृप्ति डिमरी शांति से उनकी सिगरेट जला रही हैं। 'स्पिरिट' के इस फर्स्ट लुक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'स्पिरिट' के फर्स्ट पोस्टर में प्रभास और तृप्ति का लुक

'स्पिरिट' को पोस्टर में प्रभास के लुक की बात करें तो एक्टर लंबे बालों और घनी दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की इनटेंसिटी को और बढ़ा देता है। एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरा हाथ उनकी कमर पर है, जो काफी इंटेंस लुक दे रहा है। इस पोस्टर के बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। वहीं, तृप्ति डिमरी ने अपने लुक को सादगी से भरा लेकिन काफी इम्प्रेसिव रखा है। ग्रे कलर की साड़ी में तृप्ति काम और कंपोज्ड दिखती हैं।

संदीप रेड्डी ने लिखी ये बात

'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, “भारतीय सिनेमा… अपने अजनुबाहु/अजनुबाहु को देखें। नये साल 2026 की शुभकामनाएं, स्पिरिट फर्स्ट लुक।” फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने आगे लिखा, “आपने पहले जो था उसे पसंद किया।अब उससे प्यार करें जिसके बारे में आप जानते ही नहीं थे… स्पिरिट फर्स्ट पोस्टर, वन बैड हैबिट, प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा और तृप्ति डिमरी।” बता दें कि, प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और दिग्गज अभिनेत्री कंचना लीड रोल में हैं।

Created On :   1 Jan 2026 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story