Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Oct 2025 5:54 PM ISTपूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान की खरीदपूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस अवधि में लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ में भी धान खरीद होगी। वहीं पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जनपदों में धान खरीद चल रही है। डबल इंजन की सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन) 2369 और (ग्रेड ए) 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं, दो महीने में 2.17 लाख से अधिक किसानों ने योगी सरकार की नीतियों पर समर्थन जताते हुए बिक्री के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। 
- 31 Oct 2025 5:40 PM ISTअमृतसर पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामदअमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों पर कार्रवाई की, जिनमें शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी अमृतसर के निवासी हैं। पुलिस ने इनसे 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी कर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहा था। 
- 31 Oct 2025 5:26 PM ISTओडिशा सरकार ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन में बड़ी छूट दीओडिशा सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा स्टार्टअप्स के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) की अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता से छूट प्रदान की गई है। यह छूट ओडिशा भूमि सुधार अधिनियम, 1960 की धारा 73 (सी) के तहत दी गई है और ओडिशा राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित एस.आर.ओ. संख्या 1373/2025 के माध्यम से प्रभावी हो गई है। 
- 31 Oct 2025 5:15 PM ISTएनडीए पर अशोक गहलोत का तंज, कहा- सिर्फ 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर नेता भागेबिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के 'संकल्प पत्र 2025' को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे छोटा और सबसे कमजोर मेनिफेस्टो लॉन्च था। सीएम नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को डर था कि मीडिया उनसे सवाल पूछ लेगी, इसलिए वे सिर्फ 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर चले गए। गहलोत ने कहा कि एनडीए का मेनिफेस्टो जारी हुआ, नेता मंच पर आए और कुछ सेकंड में चले गए। मीडिया के कई साथियों ने मुझसे कहा कि अपने जीवन में उन्होंने पहली बार 26 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। अगर नीतीश कुमार और जेपी नड्डा रुक जाते तो पत्रकार उनसे बीते वादों का हिसाब मांग लेते, इसलिए दोनों ने मंच से भागना ही सही समझा। 
- 31 Oct 2025 5:10 PM ISTगोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, नेशनल बुक ट्रस्ट कर रहा आयोजनप्रयागराज में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के अद्वितीय महाकुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन सबकी स्मृतियों में रच-बस गया है। अब बारी ‘साहित्यिक महाकुंभ’ की है। साहित्यिक महाकुंभ का यह आयोजन गोरखपुर पुस्तक महोत्सव के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में होने जा रहा है। 1 नवंबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करेंगे। 
- 31 Oct 2025 5:07 PM ISTदूसरा टी20 जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 4 विकेट से हरायाभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न में खेला गया। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया। टीम ने भारत के दिए 126 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। 
- 31 Oct 2025 4:56 PM ISTऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा, जोश इंग्लिश 20 रन बनाकर आउटमेलबर्न टी20 में 126 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका लगा है। जोश इंग्लिश को कुलदीप यादव ने 20 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12 ओवर में 121/4 हो गया है। टीम को 8 ओवर में जीत के लिए 5 रन की जरुरत है। 
- 31 Oct 2025 4:37 PM ISTऑस्ट्रेलिया को 11 ओवर में जीत के लिए 34 रन की जरूरतमेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टी20 को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 11 ओवर में 34 रन की जरूरत है। जोश इंग्लिश और मिचेल ओवेन क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर में 92/3 
- 31 Oct 2025 4:37 PM ISTबांग्लादेश चुनाव से पहले यूनुस की बाजी फ्लॉप, समर्थकों ने ही शुरू कर दिया विरोधबांग्लादेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच चुनावी मौसम के आने से पहले नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी दोनों पर जुलाई चार्टर के कार्यान्वयन पर 'अप्रासंगिक बहस' में शामिल होने का आरोप लगाया। 
- 31 Oct 2025 4:35 PM ISTऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, मिचेल मार्श के बाद टिम डेविड भी आउटदूसरे टी20 में भारत के दिए 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9वें ओवर में 90 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। टीम को मिचेल मार्श (46) के रूप में दूसरा और टिम डेविड (01) के रूप में तीसरा झटका लगा। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने एक और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। 
Created On :   31 Oct 2025 8:42 AM IST















