Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Oct 2025 3:34 PM IST125 रन पर सिमटी टीम इंडिया की पारी, पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकीमेलबर्न टी20 में भारतीय पारी 125 रन पर सिमट गई है। इस तरह अब इस मुकाबले को जीतने के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 126 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 68 और हर्षित राणा ने 35 रन की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 3, जेवियर बार्टलेट और नाथ एलिस ने 2-2 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिया। 
- 31 Oct 2025 3:31 PM ISTटीम इंडिया का स्कोर 150 होने की उम्मीदें खत्म, अभिषेक शर्मा आउटमेलबर्न टी20 में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 
- 31 Oct 2025 3:23 PM ISTभारत का आठवां विकेट गिरा, शिवम दुबे के बाद कुलदीप यादव भी आउटमेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 में टीम इंडिया को आठवां झटका लगा है। शिवम दुबे के बाद कुलदीप यादव भी आउट हो गए हैं। शिवम दुबे को बार्टलेट और कुलदीप को स्टोइनिस ने पवेलियन रवाना किया। अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती क्रीज पर मौजूद हैं। 
- 31 Oct 2025 3:16 PM ISTभारत का छठवां विकेट गिरा, टूटी अभिषेक और हर्षित की साझेदारीमेलबर्न टी20 में टीम इंडिया को छठवां झटका लगा है। हर्षित राणा 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 56 रन की अहम साझेदारी की और भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 
- 31 Oct 2025 3:12 PM ISTअभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को संभाला, जड़ी शानदार फिफ्टीमेलबर्न टी20 में भारतीय टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। एक समय 49 रन पर 5 विकेट गंवाकर टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में अभिषेक शर्मा ने शानदार बैटिंग कर टीम को संभाला। वह फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे हर्षित राणा उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
- 31 Oct 2025 2:48 PM ISTभारत का स्कोर 10 ओवर में 69/5, अभिषेक शर्मा 46 रन पर नाबादमेलबर्न टी20 में भारतीय टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। वह केवल 19 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हर्षित राणा 7 रन बनाकर क्रीज पर मोजूद हैं। 
- 31 Oct 2025 2:38 PM IST50 रन के अंदर आधी भारतीय टीम पवेलियन रवाना, स्कोर - 49/5भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 7.3 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 6 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद हैं। 
- 31 Oct 2025 2:36 PM ISTदहेज के लिए हत्यारे पति और सास को आजीवन कारावासदहेज के लिए नवविवाहिता और दुधमुंही बच्ची की मां को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति और सास को उचेहरा की द्वितीय अपर सत्र कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
- 31 Oct 2025 2:26 PM ISTसतना-मैहर में 1.60 लाख के गांजा और नशीली गोलियों के साथ 5 गिरफ्तारनशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतना-मैहर जिलों की पुलिस ने नशीली टेबलेट और गांजा के अवैध व्यापार में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। 
- 31 Oct 2025 2:20 PM ISTभारत का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव के बाद तिलक वर्मा भी आउटमेलबर्न टी20 में भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही है। 32 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए हैं। हेजलवुड ने एक ही ओवर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पवेलियन रवाना कर दिया है। 
Created On :   31 Oct 2025 8:42 AM IST















