Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में जबरदस्त इजाफा हुआ, चांदी के भाव भी खूब बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के पहले दिन (02 मार्च 2026, सोमवार) दोनों ही धातुओं के दाम में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 6,060 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में भी 12,430 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,504 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,550 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,504 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,354 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,404 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,354 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,504 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,354 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,504 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,68,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,54,404 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 12,430 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,94,570 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, बीते 29 जनवरी को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   2 March 2026 11:57 AM IST












