Sona- Chandi Ka Bhav: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ महंगा, चांदी के भाव भी बढ़े

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, सप्ताह के चौथे दिन (03 जुलाई 2025, गुरुवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और यह करीब 800 रुपए तक महंगा हुआ है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी लगभग 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   3 July 2025 12:01 PM IST