Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, क्या बढ़ गए आपके शहर में दाम या घटे रेट?

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, क्या बढ़ गए आपके शहर में दाम या घटे रेट?
आज नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 102.98 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 91.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) हर सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी करती हैं। ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। लेकिन, बीते करीब 3 साल से भी अधिक समय में इन कंपनियों में ऐसा नहीं किया है। लंबे समय से इनमें स्थिरता बनी हुई है, जो आज भी जारी है।

03 दिसंबर 2025, बुधवार को भी कंपनियों की ओर से ईंधन के रेट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 102.98 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 91.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 23-23 पैसे बढ़कर क्रमश: 101.16 रुपए और 92.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 08 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 94.69 रुपए और डीजल 17 पैसे घटकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमत की तो इसमें बीते कल की तुलना में कमी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (03 दिसंबर 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 63.20 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   3 Dec 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story