Sona- Chandi Ka Bhav: सोने के भाव एक बार फिर चढ़े, चांदी की चमक में आई जबरदस्त तेजी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। कभी इनकी कीमतें आसमान पर होती हैं तो कभी भाव नीचे गिरते हैं। फिलहाल, भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन (04 जून 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव में भी 1900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त बढ़त आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत में भारी बढ़त
बात करें चांदी की कीमत की तो इसके भाव एक बार फिर से आसमान की ओर बढ़े हैं। बीते दिन की तुलना में आज सिल्वर के रेट में 1900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   4 Jun 2025 11:33 AM IST