Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए आज आपके शहर के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,15,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज (12 अगस्त 2025, मंगलवार) दोनों धातुओं के भाव कुछ हद तक टूट गए हैं। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां करीब 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी में भी करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। ऐसे में यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह एक बार फिर से 1 लाख 15000 रुपए के आसपास आ गई है। इसकी कीमत में आज करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,15,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   12 Aug 2025 1:16 PM IST