Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक में हुआ इजाफा

सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक में हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में आग लगी हुई है और दोनों ही धातुएं हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती हैं। फिलहाल, सप्ताह के पहले दिन (13 अक्टूबर 2025, सोमवार) गोल्ड सस्ता हुआ है और इसमें करीब 1300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जबकि, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में करीब 5,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी आई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,16,260 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,14,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,25,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में एक बार फिर से करीब 5,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,79,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   13 Oct 2025 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story