Sona- Chandi Ka Bhav: सोना फिर पहुंचा 1 लाख रुपए के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

सोना फिर पहुंचा 1 लाख रुपए के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 1,09,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले दिन सोने की चमक में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंचा है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बीते शुक्रवार के मुकाबले आज (16 जून 2025, सोमवार) करीब 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी गई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

101,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

93,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

101,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन शुक्रवार की अपेक्षा करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 1,09,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

Created On :   16 Jun 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story