Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की बढ़ती कीमत पर लगा ब्रेक, चांदी के दाम में बढ़त

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, बात करें आज (17 जून 2025, मंगलवार) की तो गोल्ड के रेट में लगातार बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है। साथ ही आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। हालांकि, सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन बीते दिन की अपेक्षा करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 1,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   17 Jun 2025 11:10 AM IST