Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी आई, चांदी के भाव भी आसमान पर

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,920 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में फेरबदल होता रहता है। कभी दोनों धातुओं के दाम बढ़ते हैं तो कभी घटते हैं। फिलहाल, ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच गोल्ड और सिल्वर दोनों के ही भाव बढ़े हुए हैं। बात करें आज (19 जून 2025, गुरुवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 510 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। हालांकि, सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में लगातार बढ़त में लगाम लगने के साथ ही कीमत में कटौती देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,650 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,920 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,01,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह वर्तमान में 1 लाख 10 हजार प्रति किलो के पार बनी हुई है। लेटेस्ट रेट देखें तो आज अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On : 19 Jun 2025 11:55 AM IST