Sona- Chandi Ka Bhav: शनिवार को कितनी बदल गईं सोना- चांदी की कीमत, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार हलचल देखने को मिल रही है। आज (22 नवंबर 2025, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के भाव में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। हालांकि, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,870 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो दिल्ली सहित कई राज्यों में बीते दिन के मुकाबले करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,60,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   22 Nov 2025 11:53 AM IST












