Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आज भी गिरावट, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

सोने की कीमत में आज भी गिरावट, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 1,07,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें आज (27 जून 2025, शुक्रवार) की तो, यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन कमी आई है। बीते दिन के मुकाबले इसके रेट में करीब 950 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की मामूली कमी आई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

89,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

89,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

89,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

89,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

89,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। बीते कल की तुलना में आज सिल्वर का भाव करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूटा है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,07,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

Created On :   27 Jun 2025 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story