Sona- Chandi Ka Bhav: सोना खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए 31 मई को क्या हैं आपके शहर में गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी आज 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह में कभी सोने के भाव में गिरावट आई तो कभी तेजी, चांदी के भाव भी कुछ इसी तरह रहे। फिलहाल, आज (31 मई 2025, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। दूसरी ओर सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव में नरमी बरकरार है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत स्थिर
बात करें चांदी की कीमत की तो इसके दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानि कि आज भी सिल्वर पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगी। आज अधिकांश शहरों में आज चांदी 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   31 May 2025 11:44 AM IST