स्कूटर: TVS Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

TVS Jupiter 125 DT SXC वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
एक्‍स शोरूम कीमत 88942 रुपए रखी गई है इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है इसमें में 124.8 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर (TVS Motors) का जुपिटर 125 (Jupiter 125) एक पॉपुलर स्कूटर है। वहीं कंपनी ने अब इसके नए वर्जन को लॉन्च किया है। इसे डीटी एसएक्ससी (DT SXC) नाम दिया है। इसे ड्यूल टोन पेंट स्‍कीम में पेश किया गया है। इसके अलावा नए स्कूटर में कई सारे बदलाव किए गए हैं। बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में इस स्‍कूटर का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया था। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

Jupiter 125 DT SXC की कीमत

टीवीएस ने इस स्‍कूटर को भारतीय बाजार में 88942 रुपए की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। राजधानी दिल्‍ली में इसकी ऑन रोड कीमत 1.04 लाख रुपए होगी।

Jupiter 125 DT SXC की खूबियां

इस स्कूटर के नए वेरिएंट में स्टाइलिंग अपडेट और लोअर वेरिएंट की तुलना में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 3D आईकॉन और बॉडी-कलर ग्रैब रेल हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें फॉलो मी हेडलैंप, हैजार्ड लैंप, सर्विस रिमाइंडर, साइड स्‍टैंड इंडीकेटर कदए गए हैं।

फीचर्स के तौर पर इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टकनेक्ट के साथ आता है। इसमें कॉल और एसएमएस अलर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड, व्‍हीकल ट्रैकिंग आदि जानकारी मिलती हैं इसके अलावा इसमें दो लीटर ग्‍लोव बॉक्‍स, 380 एमएम लैग स्‍पेस, 790 एमएम लंबी सीट, डिस्‍क ब्रेक, 33 लीटर बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

टू-व्हीलर में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ 3-स्टेप एडजस्टमेंट के साथ ट्विन-ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 220 mm डिस्क और पीछे की तरफ 130 mm ड्रम ब्रेक की है। स्कूटर में 12-इंच के पहिए मिलते हैं।

Jupiter 125 DT SXC पावरट्रेन

मैकेनिकली तौर पर जुपिटर 125 के नए वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें में 124.8 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, यह इंजन 8hp की पावर और 11Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह CVT के साथ मिलकर काम करता है।

Created On :   29 May 2025 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story