न्यू एसयूवी: 2026 Jeep Meridian ग्लोबल मार्केट में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

- 2026 Jeep Meridian में कई सारे बदलाव किए गए हैं
- इसमें रिफ्लेक्टर सेटअप वाली नई हेडलाइट्स दिए गए हैं
- 2026 मॉडल में नए 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी जीप (Jeep) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी मेरिडियन (Meridian) का नया मॉडल पेश किया है। इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है, जहां इसे कमांडर (Commander) नाम से जाना जाता है। 2026 Jeep Meridian में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इनमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल हैं। आपको बता दें कि, इस एसयूवी को अक्टूबर 2024 में लेवल-2 ADAS सूट के साथ अपडेट किया था। वहीं जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी आ सकता है। फिलहाल, जानते हैं इसके नए मॉडल के बारे में...
2026 Jeep Meridian की खूबियां
हाल ही में साउथ अमेरिकी बाजार में 2026 Jeep Meridian का डेब्यू हुआ है। इसके डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, ब्रांड ने समय की जरूरतों के हिसाब से एसयूवी की फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया है। इसमें नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है। इसमें रिफ्लेक्टर सेटअप वाली नई हेडलाइट्स जैसे नए एलिमेंट्स शामिल हैं। इन बदलावों में नए डिजाइन वाले फॉक्स एयर वेंट्स में फॉग लाइट्स को शामिल किया गया है। हालांकि, साइड से देखने पर इसका सिल्हूट वैसा ही रहता है। नए मॉडल में नए 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
बात करें इंटीरियर की तो यहां कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें रोटरी गियर सिलेक्टर और एक नया 360-डिग्री कैमरा जैसे बदलाव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नए मटेरियल और अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल भी किया गया है। इसमें लेवल-2 ADAS सुरक्षा सूट भी दिया गया है।
2026 Jeep Meridian: पावरट्रेन
साउथ अमेरिका में उपलब्ध जीप कमांडर में फ्लेक्स इंजन (पेट्रोल या इथेनॉल) मिलता है। यह इंजन 176 बीएचपी और 270 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 2.2-लीटर डीजल इंजन 200 बीएचपी और 450 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल हरिकेन 4 इंजन से 272 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क मिलता है।
Created On :   27 Aug 2025 7:15 PM IST