मैक्सी स्कूटर: 2026 Honda PCX 160 हुआ अपडेट, मिलेग नए कलर और दमदार फीचर्स

2026 Honda PCX 160 हुआ अपडेट, मिलेग नए कलर और दमदार फीचर्स
  • इस स्कूटर को 2012 में ब्राजील में पेश किया था
  • इसे नए पर्ल स्पेंसर ब्लू रंग में पेश किया गया है
  • 156.9 सीसी, OHC लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने अपने दमदार मैक्सी स्कूटर पीसीएक्स 160 (PCX 160) का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे ब्राजील में कुछ आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है। इस स्कूटर को 2012 में ब्राजील में पेश किया था और तब से यह अपने सेगमेंट में देश में बेस्टसेलर बना हुआ है। वर्तमान में अपने सेगमेंट में लगभग 33% बाजार हिस्सेदारी रखता है। इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें PCX CBS, PCX ABS और PCX DLX ABS शामिल हैं। आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और खूबियां...

2026 Honda PCX 160: कीमत और कलर ऑप्शन

बेस PCX CBS वेरिएंट पर्ल व्हाइट कलर के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 18,340 रुपए (2.98 लाख रुपए) है। इसके अलावा 2026 होंडा PCX ABS वेरिएंट को नए पर्ल स्पेंसर ब्लू रंग में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 20,170 रुपए (3.28 लाख रुपए) है। जबकि, टॉप-स्पेक PCX DLX ABS वेरिएंट अब मेटैलिक ब्लैक रंग में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 20,640 रुपये (3.35 लाख रुपए) है।

2026 Honda PCX 160: हार्डवेयर

2026 होंडा PCX 160 के ज्यादातर हार्डवेयर पहले जैसे ही हैं। इस स्कूटर में अंडरबोन फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। दोनों तरफ सस्पेंशन ट्रेवल 100 मिमी है। आगे की ओर 14-इंच और पीछे की तरफ 13-इंच का व्हील मिलता है। इनमें क्रमशः 110/70 और 130/70 टायर लगे हैं। ब्रेकिंग सेटअप में आगे और पीछे 220 मिमी डिस्क ब्रेक शामिल हैं। सिंगल चैनल ABS मानक के रूप में उपलब्ध है। CBS वैरिएंट में पीछे की तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक है।

इसमें पूरी तरह से LED लाइटिंग, बड़ी विंडस्क्रीन, स्टेप-अप सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 134 मिमी है। CBS वैरिएंट का वजन 124 किलोग्राम है, जबकि ABS वैरिएंट 126 किलोग्राम के साथ दो किलोग्राम ज्यादा भारी है।

2026 Honda PCX 160: फीचर्स

इस स्कूटर में डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, बैटरी इंडिकेटर, V-बेल्ट अलर्ट, फ्यूल गेज की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही 30 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, फ्रंट स्टोरेज स्पेस, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया है।

2026 Honda PCX 160: इंजन

इस स्कूटर में 156.9 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, OHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 16 hp की पावर और 14.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह V-मैटिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

Created On :   31 Aug 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story