Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की चमक में फिर हुआ इजाफा, चांदी के भाव भी खूब बढ़े

सोने की चमक में फिर हुआ इजाफा, चांदी के भाव भी खूब बढ़े
आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,48,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ने का असर भारतीय सर्राफा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हर दिन बढ़त दर्ज की जा रही है। फिलहाल, बात करें आज (07 मार्च 2026, शनिवार) की तो दोनों ही धातुओं के दाम में तेजी आई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 1,230 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में 1,690 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,48,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,738 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,588 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,638 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,588 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,738 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,588 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,738 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,62,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,48,638 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 1,690 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,68,820 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

Created On :   7 March 2026 11:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story